उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ai hawa ye charagh kis ke hain

ऐ हवा ये चराग़ किस के हैं

اے ہوا یہ چراغ کس کے ہیں

शायर: Balwan Singh Azar5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ऐ हवा ये चराग़ किस के हैं
इतने रौशन दिमाग़ किस के हैं

मस्त-कुन ख़ुशबुएँ महकती हैं
दिल में सरसब्ज़ बाग़ किस के हैं

पी रहा हूँ बहुत शराब-ए-हुस्न
ये लबालब अयाग़ किस के हैं

कौन ताबिंदा है यक़ीं में मिरे
बद-गुमानी के दाग़ किस के हैं

मैं नहीं हूँ कहीं अगर 'आज़र'
चाक पर ये सुराग़ किस के हैं