उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aapne jo gira diye aansu

आप ने जो गिरा दिए आँसू

آپ نے جو گرا دئے آنسو

शायर: Nadeem Ajmal Adeem7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आप ने जो गिरा दिए आँसू
हम ने मोती बना दिए आँसू

ऐसे रोया बहार में कोई
शाख़ पर भी उगा दिए आँसू

नाम उस का लबों पे आते ही
गाल पर मुस्कुरा दिए आँसू

तुम भी कैसे 'अजीब आदमी हो
दाव पर फिर लगा दिए आँसू

मैं ने पूछा कि आँखें रोती हैं
उस ने इक दम बहा दिए आँसू

ख़्वाब जितने भी देखे आँखों ने
वक़्त ने वो बना दिए आँसू

कहीं हँस कर 'अदीम' पी आए
कहीं रो कर उड़ा दिए आँसू