नात लिरिक्स

Zindagi Ye Nahin Hai Kisi Ke Liye | Wallah Wallah

ज़िंदगी ये नहीं है किसी के लिए | वल्लाह वल्लाह

नात ख़्वान: असद इक़बाल कलकत्तवीशायर: अख़्तर रज़ा ख़ान बरेलवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

ज़िंदगी ये नहीं है किसी के लिएज़िंदगी है नबी की नबी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

न समझ मरते हैं ज़िंदगी के लिएजीना मरना है सब कुछ नबी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

चाँदनी चार दिन है सभी के लिएहै सदा चाँद 'अब्दुन्नबी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

अंत फ़ी-हिम के दामन में मुन्किर भी हैंहम रहे 'इशरत-ए-दाइमी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

'ऐस कर लो यहाँ, मुन्किरो ! चार दिनमर के तरसोगे इस ज़िंदगी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

दाग़-ए-'इश्क़-ए-नबी ले चलो क़ब्र मेंहै चराग़-ए-लहद रौशनी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

नक़्श-ए-पा-ए-सगान-ए-नबी देखिएये पता है बहुत रहबरी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

मस्लक-ए-आ'ला-हज़रत सलामत रहेएक पहचान दीन-ए-नबी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

मस्लक-ए-आ'ला-हज़रत पे क़ाइम रहोज़िंदगी दी गई है इसी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

सुल्ह-ए-कुल्ली नबी का नहीं, सुन्नियो !सुन्नी मुस्लिम है सच्चा नबी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

वो बुलाते हैं कोई ये आवाज़ देदम में जा पहुँचूँ मैं हाज़री के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

ऐ नसीम-ए-सबा ! उन से कह दे ज़रामुज़्तरिब है गदा हाज़री के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

जिन के दिल में है 'इश्क़-ए-नबी की चमकवो तरसते नहीं चाँदनी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

जिन के दिल में है 'इश्क़-ए-नबी की चमकवो हैं नज्म-ए-ज़माँ रौशनी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

अख़्तर-ए-क़ादरी ख़ुल्द में चल दियाख़ुल्द वा है हर इक क़ादरी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।