नात लिरिक्स

De Kar Khuda Ko Jaan Ki Qeemat Khareed Li

दे कर ख़ुदा को जान की क़ीमत ख़रीद ली

नात ख़्वान: असद इक़बाल कलकत्तवीशायर: असद इक़बाल कलकत्तवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

दे कर ख़ुदा को जान की क़ीमत ख़रीद लीहर 'आशिक़-ए-रसूल ने जन्नत ख़रीद ली

आक़ा ने अपनी ज़िंदगी ग़ुर्बत में काट करदुनिया के हर ग़रीब की ग़ुर्बत ख़रीद ली

असग़र के उस तबस्सुम-ए-मा'सूम पर निसारजिस ने यज़ीदियों की हुकूमत ख़रीद ली

जिस ने नबी की याद को दिल में बसा लियासमझो कि उस ने ख़ुल्द की राहत ख़रीद ली

सौ बार उस दीवाना-ए-सरकार को सलामजिस से ज़ुबैदा बीबी ने जन्नत ख़रीद ली

मशहूर कर दिया मुझे आक़ा की ना'त नेमैं ने नबी की ना'त से शोहरत ख़रीद ली

मे'राज-ए-मुस्तफ़ाई पे क़ुर्बान जाइएजिस ने ज़मीं के वास्ते 'अज़मत ख़रीद ली

अल्लाह ने मुस्तफ़ा की रज़ा के लिए, असद !बाज़ार-ए-मुस्तफ़ाई से उम्मत ख़रीद ली

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।