नात लिरिक्स

Ye Raza Ka Chaman Hai Raza Ka Chaman

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

नात ख़्वान: क़ारी रिज़वान ख़ानउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

आज इकट्ठा हैं दानिश-वरान-ए-वतनया'नी 'उल्मा-ओ-शो'अरा-ए-फ़िक्र और फ़नसाहिबान-ए-सुख़न, हासिल-ए-अंजुमननुक्ता-दान-ओ-फ़सीहान-ए-अहल-ए-सुननहैं अदीब-ओ-ख़तीब-ए-ज़ुबान-ओ-सुख़नये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

'अज़मत-ए-सिद्क़-ए-सिद्दीक़-ए-अकबर लिए'अद्ल-ए-फ़ारूक़-ए-आ'ज़म का मज़हर लिएसब्र-ए-'उस्माँ ग़नी का समंदर लिएपरतव-ए-दस्त-ओ-बाज़ू-ए-हैदर लिएनिकहत-ए-रंग-ए-हज़रत-हुसैन-ओ-हसनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

इस में अजमेरी ख़्वाजा की है ख़्वाजगीसय्यद मस'ऊद ग़ाज़ी का गुलशन यहीये है फुलवारी अशरफ़ जहाँगीर कीरंग-ओ-बू-ए-बरेली-ओ-मारहरवीइस पे साया-फ़िगन पंजा-ए-पंजतनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

इस में हाजी 'अली, इस में हाजी मलंगसारे दरिया, समंदर, पहाड़ इस के संगशाह मीना की सहबा का जोश-ओ-उमंगवारिस-ए-पाक का ज़ा'फ़राँ-ज़ार रंगगुल-ब-दामाँ, गुल-अफ़रोज़, गुल पैरहनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

फ़ज़्ल-ए-हक़ ख़ैराबादी का इस में उसूलइस के हामी बदायूँ के फ़ज़्ल-ए-रसूलशाह मारहरवी सय्यद आल-ए-रसूलकर लिया पीर ने भी रज़ा को क़ुबूलइस लिए उस पे नाज़ाँ हैं अहल-ए-सुननये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

इस में 'इल्म-ए-'अलीमी-न'ईमी सिफ़ातमेहर-ओ-माह-ए-शरी'अत के दिन और रातहामीदी, अमजदी, मुस्तफ़ाई हयातइस में सिमटी हुई बेकराँ काइनातइस में दश्त-ओ-जबल, बहर-ओ-बर, बाग़-ओ-बनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

मुस्तफ़ा के रज़ा की बहारें लिएलाला-ओ-गुल महकते लहकते हुएजगमगाते चराग़ाँ पे नूरी दिएनूर ही नूर है जिस तरफ़ देखिएनूर की शम'अ है, नूर की अंजुमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

इस में सय्यद मुहम्मद किछौछा की शानमुफ़्ती अब्दुल हफ़ीज़ आगरा की है आनइस में हाफ़िज़-ए-मिल्लत के मिस्बाहियानऔर मुजाहिद-ए-मिल्लत हबीबुर्रहमानसादगी जिस पे क़ुर्बान हर बाँकपनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

देखो अहमद रज़ा ख़ाँ के नेज़े की मारपड़ गया जिस से आ'दा के सीने में ग़ारहश्मती शेर-ए-बेशा-ए-सुन्नत का वारबच के जाने न पाए वहाबी शिकारज़र्ब-ए-सदरूश्शरी'आ है बातिल-शिकनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

इस के रैहाँ की, अजमल ! महक चार-सूइस के अख़्तर की अज़हर-मिनश्शम्स ख़ूया इलाही ! सलामत रहे मू-ब-मूमुफ़्ती-ए-आ'ज़म-ए-हिन्द की आबरूहैं दु'आओं में मसरूफ़ अहल-ए-सुननये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

ये रज़ा का चमन है रज़ा का चमनये रज़ा का चमन है रज़ा का चमन

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।