नात लिरिक्स

Ya Rab Soo-e-Madina Mastaana Ban Ke Jaaun

या रब ! सू-ए-मदीना मस्ताना बन के जाऊँ

नात ख़्वान: असद रज़ा अत्तारीशायर: बहज़ाद लखनवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या रब ! सू-ए-मदीना मस्ताना बन के जाऊँउस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

या रब ! सू-ए-मदीना

उन के सिवा किसी की दिल में न आरज़ू होदुनिया की हर तलब से बेगाना बन के जाऊँ

उस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

या रब ! सू-ए-मदीना मस्ताना बन के जाऊँउस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

या रब ! सू-ए-मदीना

हर गाम एक सज्दा, हर गाम या हबीबीइस शान, इस अदा का मस्ताना बन के जाऊं

उस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

या रब ! सू-ए-मदीना मस्ताना बन के जाऊँउस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

या रब ! सू-ए-मदीना

पहुँचूँ मदीने काश ! मैं इस बेख़ुदी के साथरोता फिरूँ गली गली दीवानगी के साथ

जूँ ही निग़ाह गुंबद-ए-ख़ज़रा को चूम लेक़ुर्बान मेरी जान हो वारफ़्तगी के साथ

मुझ को बक़ी'-ए-पाक में दो गज़ ज़मीं मिलेया रब ! दु'आ है तुझ से मेरी 'आजिज़ी के साथ

उस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

या रब ! सू-ए-मदीना मस्ताना बन के जाऊँउस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

या रब ! सू-ए-मदीना

बहज़ाद ! अपना 'आलम समझेगा क्या ज़मानाहै फ़हम का तक़ाज़ा दीवाना बन के जाऊँ

उस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

या रब ! सू-ए-मदीना मस्ताना बन के जाऊँउस शम्'-ए-दो-जहाँ का परवाना बन के जाऊँ

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।