नात लिरिक्स

Ya Rab Banda Tera | Bakhsh De Aye Mere Allah Khataen Meri

या रब बंदा तेरा | बख़्श दे ऐ मेरे अल्लाह ख़ताएँ मेरी

नात ख़्वान: सय्यिद फ़ुरक़ान क़ादरीशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तेरे दर पर पड़ा हूँ और तू हैमैं साज़-ए-बे-सदा हूँ और तू हैतेरी चौखट अज़ल से है ठिकानादवारे से जुड़ा हूँ और तू है

या रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेराया रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेरा

बख़्श दे, ऐ मेरे अल्लाह ! ख़ताएँ मेरीसदक़ा-ए-आल-ए-नबी सुन ले दु'आएँ मेरी

बस यही एक सदा क़ल्ब से आती रही

या रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेराया रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेरा

मैं गुनहगार हूँ, दामन में 'अमल कुछ भी नहींतालिब-ए-रहम हैं अश्कों की रिदाएँ मेरी

बस यही एक सदा क़ल्ब से आती रही

या रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेराया रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेरा

लब पे इक़रार है, ऐ मेरे ख़ुदा ! जुर्मों काआँख में आँसू के मोती हैं सदाएँ मेरी

बस यही एक सदा क़ल्ब से आती रही

या रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेराया रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेरा

बारिश-ए-अफ़्व का अंदाज़ जुदा देखा हैरहमतें खींचती हैं, मौला ! ख़ताएँ मेरी

बस यही एक सदा क़ल्ब से आती रही

या रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेराया रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेरा

तेरी रहमत का तलबगार हूँ, अल्लाह करमबे-नवा हूँ यही कहती हैं नवाएँ मेरी

बस यही एक सदा क़ल्ब से आती रही

या रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेराया रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेरा

गर्दिशों में न उलझ जाएँ उजागर के क़दमहों गिरिफ़्तार बलाओं में बलाएँ मेरी

बस यही एक सदा क़ल्ब से आती रही

या रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेराया रब ! बंदा तेरा, या रब ! बंदा तेरा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।