नात लिरिक्स

Ya Ghaus Bulao Mujhe Baghdad Bulao

या ग़ौस बुलाओ मुझे बग़दाद बुलाओ

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या ग़ौस ! बुलाओ, मुझे बग़दाद बुलाओबग़दाद बुला कर मुझे जल्वा भी दिखाओ

दुनिया की मोहब्बत से मेरी जान छुड़ाओदीवाना मुझे शाह-ए-मदीना का बनाओ

चमका दो सितारा मेरी तक़दीर का, मुर्शिद !मदफ़न को मदीने में जगह मुझ को दिलाओ

नय्या मेरी मँझधार में, सरकार ! फँसी हैइमदाद को आओ, मेरी इमदाद को आओ

हसनैन के सदक़े हों मेरी मुश्किलें आसाँआफ़ात-ओ-बलिय्यात से, या ग़ौस ! बचाओ

या पीर ! मैं 'इस्याँ के तलातुम में फँसा हूँलिल्लाह, गुनाहों की तबाही से बचाओ

अच्छों के ख़रीदार तो हर-जा पे हैं, मुर्शिद !बद-कार कहाँ जाएँ जो तुम भी न निभाओ

अहकाम-ए-शरी'अत रहें मलहूज़ हमेशामुर्शिद ! मुझे सुन्नत का भी पाबंद बनाओ

'अत्तार जहन्नम से बहुत ख़ौफ़ज़दा हैया ग़ौस ! इसे दामन-ए-रहमत में छुपाओ

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।