नात लिरिक्स

Aamina Bibi Ke Gulshan Mein Aayi Hai Taza Bahar | Lori

आमिना बीबी के गुलशन में आई है ताज़ा बहार | लोरी

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अल्लाह अल्लाह अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हू

आमिना बीबी के गुलशन में आई है ताज़ा बहारपढ़ते हैं सल्लल्लाहु व सल्लम आज दर-ओ-दीवार

मदनी !अल्लाह अल्लाह अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हू

बारह रबी'-उल-अव्वल को वो आया दुर्र-ए-यतीममाह-ए-नुबुव्वत, मेहर-ए-रिसालत, साहिब-ए-ख़ुल्क़-ए-'अज़ीम

मदनी !अल्लाह अल्लाह अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हू

हामिद-ओ-महमूद और मुहम्मद दो जग का सरदारजान से प्यारा, राज दुलारा, रहमत की सरकार

मदनी !अल्लाह अल्लाह अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हू

अव्वल-ओ-आख़िर सब कुछ जाने, देखे ब'ईद-ओ-क़रीबग़ैब की ख़बरें देने वाला, अल्लाह का वो हबीब

मदनी !अल्लाह अल्लाह अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हू

प्यारी सूरत, हँसता चेहरा, मुँह से झड़ते फूलनूर सरापा, चाँद सा चेहरा, हक़ का प्यारा रसूल

मदनी !अल्लाह अल्लाह अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हू

जिब्रील आए झूला झूलाने, लोरी दे ज़ीशानसो जा सो जा, रहमत-ए-'आलम दो जग के सुल्तान !

मदनी !अल्लाह अल्लाह अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हू

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।