नात लिरिक्स

Aaj Dulha Bana Shah Ahmad Raza

आज दूल्हा बना शाह अहमद रज़ा

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: सय्यिद अय्यूब अली रज़वीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

आज दूल्हा बना शाह अहमद रज़ाशाह अहमद रज़ा, शाह अहमद रज़ा

गुल्शन-ए-पुर-ज़िया शाह अहमद रज़ाबुलबुल-ए-ख़ुश-नवा शाह अहमद रज़ा

दूध का दूध, पानी का पानी कियाकिस ने तेरे सिवा शाह अहमद रज़ा

अहल-ए-सुन्नत पे है बार-ए-एहसाँ तेरानाइब-ए-मुस्तफ़ा शाह अहमद रज़ा

आस्ताना तेरा छोड़ जाएँ कहाँतेरे दर के गदा शाह अहमद रज़ा

मुझ को जो कुछ मिला तेरे दर से मिलावाह ! क्या है 'अता शाह अहमद रज़ा

क्या ग़रज़ दर-ब-दर मारे मारे फिरेंजब तेरा दर है वा शाह अहमद रज़ा

तेरे मुश्ताक़-ए-ना-दीदा हैं सैंकड़ोंमहव-ए-हुस्न-ए-लिक़ा शाह अहमद रज़ा

दोस्त दुश्मन की थी कुछ न हम को ख़बरतू ने ज़ाहिर किया शाह अहमद रज़ा

एक मैं क्या हज़ारों हैं शैदा तेरेबंदगान-ए-ख़ुदा शाह अहमद रज़ा

पूछे अल्लाह वालों से रुत्बा तेरामरहबा मरहबा शाह अहमद रज़ा

सच तो ये है कसौटी है ईमान कीहै खरे से खरा शाह अहमद रज़ा

हम से खोटों को पूछे न पूछे कोईपूछे आक़ा मेरा शाह अहमद रज़ा

घुट-घुटा घुट-घुटा कर हसद में मरेंतेरे दुश्मन सदा शाह अहमद रज़ा

गुल हज़ारों खिले गुल्शन-ए-दहर मेंफूल आ'ला खिला शाह अहमद रज़ा

पूछते क्या फ़रिश्तो हो हुस्न-ए-'अमलहै यहाँ क्या सिवा शाह अहमद रज़ा

ख़ौफ़-ए-महशर और अय्यूब-ए-रज़वी ! तुझेआप लेंगे बचा शाह अहमद रज़ा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।