नात लिरिक्स

Teri Mehfil Sajana Mera Kaam Hai | Is Mein Tashreef Lana Tera Kaam Hai

तेरी महफ़िल सजाना मेरा काम है | इस में तशरीफ़ लाना तेरा काम है

नात ख़्वान: अहमदुल फ़त्ताहशायर: मुहम्मद नफ़ीस मिस्बाही बलरामपुरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तेरी महफ़िल सजाना मेरा काम हैइस में तशरीफ़ लाना तेरा काम हैना'त सुनना, सुनाना मेरा काम हैबख़्शना, बख़्शवाना तेरा काम है

दीन-ओ-ईमान की और क़ुरआन कीउल्फ़त-ए-जान-ए-जाँ, जान-ए-ईमान कीदिल में शम्मा' जलाना मेरा काम हैआँधियो से बचाना तेरा काम है

कोई दाता जहाँ भर में तुझ सा कहाँकोई मोहताज दुनिया में मुझ सा कहाँदर पे झोली बिछाना मेरा काम हैऔर देना, दिलाना तेरा काम है

बा'द-ए-रमज़ान कहते हैं कि 'ईद है'ईद तो दर-हक़ीक़त तेरी दीद हैरह में आँखें बिछाना मेरा काम हैऔर जल्वा दिखाना तेरा काम है

या नबी ! हम को दर पर बुला लीजिएचेहरा-ए-वद्दुहा भी दिखा दीजिएतुझ से ही लौ लगाना मेरा काम हैदिल की हसरत मिटाना तेरा काम है

ऐ ख़ुदा ! बख़्श दे मुझ गुनहगार कोमुझ ख़ता-कार को, मुझ सज़ा-वार कोउन को दिल में बसाना मेरा काम हैदिल मदीना बनाना तेरा काम है

ज़ुल्म ढाया है हम ने बहुत नफ़्स परहैं गुनाहों में डूबे हुए सर-ब-सरतेरी चौखट पे आना मेरा काम हैरब से बख़्शिश कराना तेरा काम है

गिरने वालों को तू ने सहारा दियाडूबती कश्तियों को किनारा दियातुझ को आवाज़ देना मेरा काम हैऔर मुझ को बचाना तेरा काम है

दीन नाना का मेरे मिटेगा नहींसर कटेगा मगर सर झुकेगा नहींसज्दे में सर कटाना मेरा काम हैजाम-ए-कौसर पिलाना तेरा काम है

या नबी ! आफ़तें सर से कम कीजिएइस नफ़ीस-ए-हज़ीं पे करम कीजिएआफ़तों में बुलाना मेरा काम हैसुन के बिगड़ी बनाना तेरा काम है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।