नात लिरिक्स

Aaqa Hai Hamara Maula Hai Hamara

आक़ा है हमारा मौला है हमारा

नात ख़्वान: अहमदुल फ़त्ताहउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

जो सब से अलग, सब से हसीं, सब से है प्यारा

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

कहते हैं जिसे आमिना बीबी का दुलारा

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

वो मालिक-ओ-मुख़्तार हैं, मुख़्तार हैं, मुख़्तारऐसे मेरे सरकार हैं, सरकार हैं, सरकार

सूखी हुई लकड़ी को जो तलवार बना देइंसान तो इंसान दरख़्तों को चला देऊँगली के इशारे से करे चाँद के टुकड़ेडूबे हुए सूरज को जो बुलवा ले दोबारा

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

वो मालिक-ओ-मुख़्तार हैं, मुख़्तार हैं, मुख़्तारऐसे मेरे सरकार हैं, सरकार हैं, सरकार

ख़ुद फ़ाक़ा किया उस ने मगर सब को खिलायाबेवाओं, यतीमों को कलेजे से लगायाइक दूध के प्याले से ही सत्तर को पिलायाकरता है मदीने से जो दुनिया का नज़ारा

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

वो मालिक-ओ-मुख़्तार हैं, मुख़्तार हैं, मुख़्तारऐसे मेरे सरकार हैं, सरकार हैं, सरकार

वो जिस के सहाबा भी सितारों की तरह हैंऔर आल-ए-नबी राजदुलारों की तरह हैंहैं जितने मुख़ालिफ़ वो गँवारों की तरह हैंहम लोग दीवाने हैं, लगाएँगे ये ना'रा

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

वो मालिक-ओ-मुख़्तार हैं, मुख़्तार हैं, मुख़्तारऐसे मेरे सरकार हैं, सरकार हैं, सरकार

जो फूल सा होते हुए काँटों पे चला हैइस्लाम की 'अज़मत के लिए दर्द सहा हैअपने ही नहीं ग़ैरों को भी माफ़ किया हैतौहीन कभी होगी नहीं उस की गवारा

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

वो मालिक-ओ-मुख़्तार हैं, मुख़्तार हैं, मुख़्तारऐसे मेरे सरकार हैं, सरकार हैं, सरकार

सर काट भी डालोगे तो दीवाना कहेगाजो कह दिया मौला ने वही हो के रहेगामहशर में फ़क़त उस का ही फ़रमान चलेगावो जिस पे है अल्लाह ने क़ुरआन उतारा

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

क्या माँगूँ भला अब मैं, न'ईम ! अपने ख़ुदा सेमैं ना'त-ए-नबी पढ़ने लगा उस की 'अता सेसब कुछ है मिला सरवर-ए-'आलम की दु'आ सेरौशन किया जिस ने ये मुक़द्दर का सितारा

आक़ा है हमारा, मौला है हमाराआक़ा है हमारा, मौला है हमारा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।