नात लिरिक्स

Tani Hai Noor Ki Chadar Mere Sarkar Aaye Hain

तनी है नूर की चादर मेरे सरकार आए हैं

नात ख़्वान: अहमदुल फ़त्ताहउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तनी है नूर की चादर, मेरे सरकार आए हैंमची है धूम सिदरा पर, मेरे सरकार आए हैं

मुसलसल हो रही है आसमाँ से नूर की बारिशसरापा नूर के पैकर मेरे सरकार आए हैं

मिटेगा ज़ुल्म दुनिया से, तनेगी अम्न की चादरनिज़ाम-ए-ज़िंदगी ले कर मेरे सरकार आए हैं

कहा जंगल में हिरनी ने, मुझे तुम से छुड़ाने कोयहूदी ! देख ले मुड़ कर, मेरे सरकार आए हैं

ज़मीं ख़ुश, आसमाँ ख़ुश, चाँद ख़ुश, तारे भी ख़ुश-ख़ुश हैंरची हैं शादियाँ घर-घर, मेरे सरकार आए हैं

किसी भी बाप के हाथों न होगी दफ़्न अब ज़िंदाकभी भी, कोई भी दुख़्तर, मेरे सरकार आए हैं

हैं आए बज़्म-ए-मीलादुन्नबी में जितने दीवानेकहें एक बार सब मिल कर, मेरे सरकार आए हैं

मिलेगी दीन-ओ-दुनिया की तुम्हें भी बरकतें, 'आबिद !पढ़ो ना'त-ए-नबी घर-घर, मेरे सरकार आए हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।