नात लिरिक्स

Soo-e-Tayba Jaane Waalo ! Mujhe Chhod Kar Na Jaana

सू-ए-तयबा जाने वालो ! मुझे छोड़ कर न जाना

नात ख़्वान: सय्यिद फ़सीहुद्दीन सोहरवर्दीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सू-ए-तयबा जाने वालो ! मुझे छोड़ कर न जानामेरी आँखों को दिखा दो शह-ए-दीं का आस्ताना

सू-ए-तयबा जाने वालो ! मुझे छोड़ कर न जाना

मैं तड़प रहा हूँ तन्हा, मेरी बेबसी तो देखोमैं असीर-ए-रंज-ओ-ग़म हूँ, मेरी बे-कली तो देखोज़रा रौज़-ए-नबी का मुझे रास्ता दिखाना

सू-ए-तयबा जाने वालो ! मुझे छोड़ कर न जाना

हैं वो जालियाँ सुनहरी मेरी हसरतों का मेहवरवो सहारा मुझ को देंगे, जो हैं आमिना के दिलबरमुझे पहुँच कर मदीने नहीं लौट कर है आना

सू-ए-तयबा जाने वालो ! मुझे छोड़ कर न जाना

दर-ए-मुस्तफ़ा पे मेरी जब हाज़री लगेगीमुझे फिर करम से उन के नई ज़िंदगी मिलेगीमेरे लब पे रात दिन हो शह-ए-बतहा का तराना

सू-ए-तयबा जाने वालो ! मुझे छोड़ कर न जाना

कोई कल का, एक पल का नहीं कुछ भी है भरोसामुझे हम-सफ़र बना लो कहीं रह न जाऊँ तन्हादर-ए-मुस्तफ़ा है 'इशरत मेरा आख़री ठिकाना

सू-ए-तयबा जाने वालो ! मुझे छोड़ कर न जाना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।