नात लिरिक्स

Sarkar Aa Rahe Hain | Noor-e-Khuda Ne Kya Kya Jalwe Dikha Diye Hain

सरकार आ रहे हैं | नूर-ए-ख़ुदा ने क्या क्या जल्वे दिखा दिए हैं

नात ख़्वान: सैफ़ रज़ा कानपुरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैंसरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैं

नूर-ए-ख़ुदा ने क्या क्या जल्वे दिखा दिए हैंसीने किए हैं रौशन, दिल जगमगा दिए हैंउन की महक ने दिल के गुंचे खिला दिए हैंजिस राह चल दिए हैं, कूचे बसा दिए हैं

सरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैंसरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैं

आँखें किसी ने माँगी, जल्वा किसी ने माँगाबढ़ कर के उस से पाया जितना किसी ने माँगामेरे करीम से गर क़तरा किसी ने माँगादरिया बहा दिए हैं, दुर बे-बहा दिए हैं

सरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैंसरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैं

दोज़ख़ के डर से लर्ज़ा हर एक फ़र्द होगामेरे नबी को कितना उम्मत का दर्द होगाअल्लाह ! क्या जहन्नम अब भी न सर्द होगारो रो के मुस्तफ़ा ने दरिया बहा दिए हैं

सरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैंसरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैं

जो जी में आए वो दो, अब तो तुम्हारी जानिबपा लो हमें या खो दो, अब तो तुम्हारी जानिबआने दो या डुबो दो, अब तो तुम्हारी जानिबकश्ती तुम्हीं पे छोड़ी, लंगर उठा दिए हैं

सरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैंसरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैं

अहल-ए-नज़र में तेरा ज़ेहन-ए-रसा मुसल्लमदुनिया के 'इल्म-ओ-फ़न में है तेरी जा मुसल्लममुल्क-ए-सुख़न की शाही तुझ को, रज़ा ! मुसल्लमजिस सम्त आ गए हो सिक्के बिठा दिए हैं

सरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैंसरकार आ रहे हैं, सरकार आ रहे हैं

तज़मीन:सैफ़ रज़ा कानपुरी

कलाम:इमाम अहमद रज़ा ख़ान

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।