नात लिरिक्स

Sar Jhukata Hun Main Khuda Ke Liye

सर झुकाता हूँ मैं ख़ुदा के लिए

नात ख़्वान: नदीम रज़ा फ़ैज़ीशायर: नदीम रज़ा फ़ैज़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सर झुकाता हूँ मैं ख़ुदा के लिएजान हाज़िर है मुस्तफ़ा के लिए

हाथ उठे भी न थे दु'आ के लिएमुस्तफ़ा आ गए 'अता के लिए

साथ ज़ैनब सकीना सुग़रा केनिकले असग़र भी कर्बला के लिए

हादिसा सर से टल ही जाएगामेरी माँ है अभी दु'आ के लिए

है मुजाहिद खड़ा मुसल्ले पररुक गई रेल इक़्तिदा के लिए

मैं हर इक नेक काम करता हूँअपने अल्लाह की रज़ा के लिए

झूम कर तुम पढ़ो, नदीम रज़ा !ना'त है रूह की ग़िज़ा के लिए

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।