नात लिरिक्स

Sar Hai Kham Haath Mera Utha Hai | Ya Khuda Tujh Se Meri Dua Hai

सर है ख़म हाथ मेरा उठा है | या ख़ुदा तुझ से मेरी दुआ है

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सर है ख़म, हाथ मेरा उठा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ हैफ़ज़्ल की, रहम की इल्तिजा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

क़ल्ब में याद, लब पर सना हैमेरे हर दर्द की ये दवा हैकौन दुखियों का तेरे सिवा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

हुब्ब-ए-दुनिया में दिल फँस गया हैनफ़्स-ए-बद-कार हावी हुआ हैहाए ! शैताँ भी पीछे पड़ा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

हर गुनह से बचा मुझ को, मौला !नेक ख़स्लत बना मुझ को, मौला !तुझ को रमज़ान का वासिता हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

'अफ़्व-ओ-रहमत का बख़्शिश का साइलहूँ निहायत गुनहगार-ओ-ग़ाफ़िलमेरा सब हाल तुझ पर खुला हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

हूँ ब-ज़ाहिर बड़ा नेक सूरतकर भी दे मुझ को अब नेक सीरतज़ाहिर अच्छा है, बातिन बुरा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

मग़्फ़िरत का हूँ तुझ से सुवालीफेरना अपने दर से न ख़ालीमुझ गुनहगार की इल्तिजा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

या ख़ुदा ! माह-ए-रमज़ाँ के सदक़ेसच्ची तौबा की तौफ़ीक़ दे देनेक बन जाऊँ जी चाहता हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

मैं ने माना कि सब से बुरा हूँकिस का हूँ ? तेरा हूँ मैं तेरा हूँनाज़ रहमत पे मुझ को बड़ा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

'ऐब दुनिया में तू ने छुपाएहश्र में भी न अब आँच आएआह ! नामा मेरा खुल रहा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

'उम्र बदियों में सारी गुज़ारीहाए ! फिर भी नहीं शर्मसारीबख़्श महबूब का वासिता हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

हर तरफ़ से बलाओं ने घेराआफ़तों ने लगाया है डेरातू ही अब मेरा हाजत-रवा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

उस की झोली मुरादों से भर देउस के हक़ में जो बेहतर हो कर देजिस ने मुझ से दु'आ का कहा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

मेहरबाँ तू ही, तू ही मददगारउस दुखी दिल का तू हामी-ए-कारजिस को दुनिया ने ठुकरा दिया हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

या इलाही ! कर ऐसी 'इनायतदे दे ईमान पर इस्तिक़ामततुझ से 'अत्तार की इल्तिजा हैया ख़ुदा ! तुझ से मेरी दु'आ है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।