नात लिरिक्स

Sar Banaya Gaya Bandagi Ke Liye | Wallah Wallah

सर बनाया गया बंदगी के लिए | वल्लाह वल्लाह

नात ख़्वान: असद इक़बाल कलकत्तवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

सर बनाया गया बंदगी के लिएदिल बनाया गया 'आशिक़ी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

रब्ब-ए-का'बा ने सुन्नी बनाया हमेंता-कि हम जान दे दें नबी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

ना'त-ए-सरकार को छोड़ना मौत हैना'त पढ़ते रहो ज़िंदगी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

ना'त आसाँ नहीं, ना'त आसाँ भी है'आशिक़ी चाहिए शायरी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

मक़्सद-ए-माल-ओ-दौलत नहीं है मेराना'त पढ़ता हूँ उन की ख़ुशी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

ऐ ज़माने ! तुझे दिल न दूँगा कभीदिल तो रखा है ये संजरी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

माल-ओ-दौलत की क्या है हक़ीक़त भलाजान हाज़िर है ये अज़हरी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

'आशिक़-ए-मुस्तफ़ा की 'अजब शान हैबाब-ए-का'बा खुला अज़हरी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

सुन्नी रज़वी को दुनिया ने समझा नहींएक काफ़ी है सौ पादरी के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

देख लो 'आशिक़-ए-मुस्तफ़ा कौन हैबस ये मे'यार हो दोस्ती के लिए

वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !वल्लाह ! वल्लाह ! वल्लाह !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।