नात लिरिक्स

Quran Ka Elaan Hai Ta-Hashr Chalega | Islam Rahega

क़ुरआन का एलान है ता-हश्र चलेगा | इस्लाम रहेगा

नात ख़्वान: ग़ुलाम नूर-ए-मुजस्समउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

क़ुरआन का ए'लान है, ता-हश्र चलेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

आएगा मिटाने जो वो ख़ुद ही मिटेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

इस्लाम रहेगा, मेरा इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, मेरा इस्लाम रहेगा

ऐ मालिक-ओ-मौला ! तेरे फ़रमान की ख़ातिरहर दौर में लड़ जाएँगे ईमान की ख़ातिरपीछे न हटेंगे कभी क़ुरआन की ख़ातिरहर दौर में सिक्का भी हमारा ही चलेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

सिद्दीक़ ने इस के लिए हर ज़ुल्म सहा हैफ़ारूक़ ने इस के लिए फ़ाक़ा भी किया है'उस्मान का इस दीं के लिए ख़ून बहा हैफिर कैसे ज़माना इसे बर्बाद करेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

क्या भूल गए हैं ये मेरे दीन के दुश्मनज़िंदा नहीं बच पाएँगे आईन के दुश्मनदुनिया से फ़ना होंगे फ़िलिस्तीन के दुश्मनफ़रमान-ए-मुहम्मद है, टला है न टलेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

हैदर का घराना है जो अनमोल हुआ हैतलवार से बच्चा भी जहाँ खेल रहा हैहाथों में 'अलम ले के 'अलम-दार चला हैफिर कैसे यज़ीदों का यहाँ ज़ोर चलेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

महदी को अभी आना है इंसाफ़ दिलानेईसा को अभी आना है दज्जाल मिटानेऊँचे अभी हो जाएँगे इस्लाम के शानेफिर से कोई शब्बीर मदीने से उठेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

इस क़ौम को हर क़ौम मिटाने में लगी हैतयबा की तरफ़ इस की नज़र देख रही हैलिल्लाह करम कीजिए, मुश्किल की घड़ी हैफिर से कोई शब्बीर मदीने से उठेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

ऐ मोमिनो ! ईमान को फ़ौलाद बना लोइस्लाम के साँचे में ज़रा ख़ुद को तो ढालोऔर सुन्नत-ए-सरकार से किरदार सजा लोफिर दुश्मन-ए-इस्लाम को कहना ही पड़ेगा

इस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगाइस्लाम रहेगा, इस्लाम रहेगा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।