नात लिरिक्स

Dard Sah Kar Bhi Tera Naam Liye Jaate Hain

दर्द सह कर भी तेरा नाम लिए जाते हैं

नात ख़्वान: ग़ुलाम नूर-ए-मुजस्समशायर: फ़ना निज़ामी कानपुरीउपलब्ध: हिंदी

दर्द सह कर भी तेरा नाम लिए जाते हैंतेरे दीवाने तुझे याद किए जाते हैं

तू नवाज़े, न नवाज़े, तेरी मर्ज़ी, जानाँ !हम तो सजदे तेरी चौखट पे किए जाते हैं

शुक्रिया तेरा रफ़ूगर ! मगर इतना तो बताक्या मोहब्बत में गरेबान सीए जाते हैं !

एक हम हैं के हमें कुछ भी नहीं पास-ए-वफ़ाएक वो हैं जो करम हम पे किए जाते हैं

हम परस्तार-ए-मोहब्बत हैं, हमें जाम से क्या !वो पिलाते हैं निग़ाहों से, पिए जाते हैं

जाने वाले तेरे क़दमों के निशाँ बाक़ी हैंहम तो सजदे उन्हीं राहों पे किए जाते हैं

ए फ़ना ! इश्क़ का दस्तूर तुझे क्या मालूम !इश्क़ में दिल ही नहीं सर भी दिए जाते हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।