नात लिरिक्स

Jashn-e-Nabi Karenge Badi Dhoom Dhaam Se | Ala Hazrat Ke Deewane

जश्न-ए-नबी करेंगे बड़ी धूम-धाम से | आला हज़रत के दीवाने

नात ख़्वान: ग़ुलाम नूर-ए-मुजस्समउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

जश्न-ए-नबी करेंगे बड़ी धूम-धाम सेमतलब नहीं है हम को यज़ीदी निज़ाम सेतकलीफ़ जिस को होगी दुरूद-ओ-सलाम सेतकलीफ़ उस को देंगे रज़ा के कलाम से

आ'ला हज़रत के दीवानेआ'ला हज़रत के दीवाने

सुन कर रज़ा का ज़िक्र तलबगार हो गएजो सो रहे थे नींद से बेदार हो गएजब बात आ गई है नबी के वक़ार परये जान लुटाने को भी तय्यार हो गए

आ'ला हज़रत के दीवानेआ'ला हज़रत के दीवाने

मर्कज़ मेरा बरेली है मेरी वफ़ा के साथबीमार चल रहे हैं मुकम्मल शिफ़ा के साथगुस्ताख़ देख लेंगे ये मैदान-ए-हश्र मेंहैं क़ादरी फ़क़ीर, रहेंगे रज़ा के साथ

आ'ला हज़रत के दीवानेआ'ला हज़रत के दीवाने

चारों तरफ़ से कुफ़्र के शो'ले उबल पड़ेकरने लगे हुज़ूर पे हमले बड़े बड़े

कोई कहे हुज़ूर को अपनी तरह बशरज़िक्र-ए-नबी को कोई कहे ग़ैर-मो'तबर

कोई नबी के 'इल्म पे ता'ना-ज़नी करेकलमा पढ़े उन्हीं का, उन्हीं को बुरा कहे

तौहीन कर रही थीं ये बातिल जमा'अतेंमग़्मूम हो रही थीं दिलों की समा'अतें

'आशिक़ नबी के रो के ये कहते थे बार-बारकब आएगा हमारे 'अक़ीदों का पहरे-दार

नामूस-ए-मुस्तफ़ा की हिफ़ाज़त करेगा कौन ?नज्दी वहाबियों से मुक़म्मल लड़ेगा कौन ?

अल्लाह का करम हुआ वो ज़ात आ गईहम सुन्नियों के वास्ते इमदाद आ गई

बेटा नक़ी का बन के रज़ा ख़ान आ गएतस्वीर-ए-सुन्नियत के निगहबान आ गए

बचपन से जिस ने 'इश्क़ पढ़ा था हुज़ूर काजिस पर नशा चढ़ा था शराब-ए-तहूर का

हर लफ़्ज़ जिस का 'इश्क़-ए-रिसालत-मआब हैबग़दाद वाले पीर का जो इंतिख़ाब है

वो आ गया जो 'इश्क़ का मतलब बताएगानज्दी वहाबियों से 'अक़ीदा बचाएगा

अहमद रज़ा के नाम से मशहूर होगा जोमारहरा वाले पीर को मंज़ूर होगा जो

हम सब उसी के नाम का ना'रा लगाएँगेभटके हुए दिलों को मदीना बनाएँगे

आ'ला हज़रत के दीवानेआ'ला हज़रत के दीवाने

अख़्तर रज़ा के चाहने वाले हैं हम, जनाब !अख़्तर रज़ा के नाम का ना'रा लगाएँगेमाना है पीर ताज-ए-शरी'अत को जान सेये जान है उन्हीं की, उन्हीं पर लुटाएँगे

आ'ला हज़रत के दीवानेआ'ला हज़रत के दीवाने

जो दिल लगा चुके हैं, न मोड़ेंगे हश्र तकवा'दा किया जो ख़ुद से, न तोड़ेंगे हश्र तकअख़्तर रज़ा की जान हैं असजद रज़ा मेरेअसजद रज़ा का साथ न छोड़ेंगे हश्र तक

आ'ला हज़रत के दीवानेआ'ला हज़रत के दीवाने

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।