नात लिरिक्स

Mere Aaqa Aaye Jhoomo

मेरे आक़ा आए झूमो

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

'ईद-ए-मीलादुन्नबी है, दिल बड़ा मसरूर है'ईद दीवानों की तो बारह रबी'उन्नूर है

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

सरकार की आमद ! मरहबा !दिलदार की आमद ! मरहबा !प्यारे की आमद ! मरहबा !सोहणे की आमद ! मरहबा !मक्की की आमद ! मरहबा !मदनी की आमद ! मरहबा !सब झूम के बोलो ! मरहबा !लब चूम के बोलो ! मरहबा !

आ गए आ गए मुस्तफ़ा आ गए !आ गए आ गए मुस्तफ़ा आ गए !

इस तरफ़ जो नूर है तो उस तरफ़ भी नूर हैज़र्रा ज़र्रा सब जहाँ का नूर से मा'मूर है

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

हर मलक है शादमाँ, ख़ुश आज हर इक हूर हैहाँ ! मगर शैतान मा'-रुफ़क़ा बड़ा रंजूर है

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

आ गए आ गए मुस्तफ़ा आ गए !आ गए आ गए मुस्तफ़ा आ गए !

आमद-ए-सरकार से ज़ुल्मत हुई काफ़ूर हैक्या ज़मीं क्या आसमाँ हर सम्त छाया नूर है

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

जश्न-ए-मीलादुन्नबी है क्यूँ न झूमें आज हममुस्कुराती हैं बहारें सब फ़ज़ा पुर-नूर है

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

आ गए आ गए मुस्तफ़ा आ गए !आ गए आ गए मुस्तफ़ा आ गए !

आमिना ! तुझ को मुबारक शाह का मीलाद होतेरा आँगन नूर, तेरा घर का घर सब नूर है

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

हूँ ग़ुलाम-ए-मुस्तफ़ा अपना तो दा'वा है यहीकाश ! आक़ा भी ये फ़रमा दें हमें मंज़ूर है

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

आ गए आ गए मुस्तफ़ा आ गए !आ गए आ गए मुस्तफ़ा आ गए !

वो पिला मय अहल-ए-महशर देखते ही बोल उठेंआ गया 'अत्तार देखो 'इश्क़ में मख़मूर है

मेरे आक़ा आए झूमोमेरे दाता आए झूमोसब के हामी आए झूमोसब के यावर आए झूमो

सरकार की आमद ! मरहबा !दिलदार की आमद ! मरहबा !प्यारे की आमद ! मरहबा !सोहणे की आमद ! मरहबा !मक्की की आमद ! मरहबा !मदनी की आमद ! मरहबा !सब झूम के बोलो ! मरहबा !लब चूम के बोलो ! मरहबा !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।