नात लिरिक्स

Mera Raza | Naqee Ke Ghar Ali Ka Faiz Le Kar Rahnuma Aaya

मेरा रज़ा | नक़ी के घर 'अली का फ़ैज़ ले कर रहनुमा आया

नात ख़्वान: मुहम्मद अली फ़ैज़ीशायर: ग़ुलाम नूर-ए-मुजस्समउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

जब खुले बाब-ए-रहमत तेराक्यूँ न ले नाम उम्मत तेरामोहतरम सारे हज़रात मेंहै लक़ब आ'ला हज़रत तेरा

मेरे रज़ा ! प्यारे रज़ा !ए इमाम अहमद रज़ा !

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

नक़ी के घर 'अली का फ़ैज़ ले कर रहनुमा आयानबी के चाहने वालों का बन कर आसरा आयाविलादत हो गई है दीन-ए-अहमद के मुहाफ़िज़ कीमुबारक हो ! बरेली में इमाम अहमद रज़ा आया

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

'अरब ने मान रखा है, इमाम-ए-अहल-ए-सुन्नत है'अजम ने कह दिया है पैकर-ए-'इश्क़-ओ-मोहब्बत हैरज़ा के 'इल्म की तारीफ़ हम छोटों से क्या होगीबड़ों ने जब कहा कि आ'ला हज़रत आ'ला हज़रत है

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

नबी की शान में कोई अगर ऊँगली उठाएगाइमाम अहमद रज़ा के वार से वो बच न पाएगारज़ा ने उम्र-भर ना'रा लगाया है मदीने काजो सच्चा है रज़ा के नाम का ना'रा लगाएगा

ए इमाम अहमद रज़ा !

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

इमाम अहमद रज़ा का वो ज़माना याद आता हैये कैसा 'इश्क़ है जो 'अक़्ल के तोते उड़ाता हैनबी के ख़ून की ख़ुश्बू इसे महसूस हो जाएतो सय्यिद को मुजद्दिद अपने काँधों पर उठाता है

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

बरेली के इमाम अहमद रज़ा का नक़्श-ए-पा देखोसनद बे-दाग़ हो जाएगी तुम ये आईना देखोदलीलों में बुख़ारी की हदीसें मुस्कुराती हैंफ़तावा देखने वालो ! फ़तावा रज़विया देखो

ए इमाम अहमद रज़ा !

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

मदीना इस की मंज़िल है, ये शहरों पर नहीं बिकतानबी का ज़िक्र करता है, ये महलों पर नहीं बिकतावो झूटें हैं जो बिक जाते हैं राजाओं के टुकड़ों परये सच्चा है, ये राजाओं के टुकड़ों पर नहीं बिकता

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

यक़ीं है, नूर ! मेरे हक़ में ये इन'आम आएगानबी का ज़िक्र करना रोज़-ए-महशर काम आएगाचलेगी बात जब उर्दू-अदब में ना'त-गोई कीतो पहला नाम आएगा, रज़ा का नाम आएगा

ए इमाम अहमद रज़ा !

मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा ! मेरा रज़ा !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।