नात लिरिक्स

Aal-e-Nabi, Aqs-e-Ali, Zeeshaan Hain Khwaja Piya

आल-ए-नबी, अक़्स-ए-अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पिया

नात ख़्वान: मुहम्मद अली फ़ैज़ीशायर: ग़ुलाम नूर-ए-मुजस्समउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ख़्वाजा ! मोरे ख़्वाजा !ख़्वाजा ! मोरे ख़्वाजा !

मो'ईनुद्दीन ख़्वाजा ! मो'ईनुद्दीन ख़्वाजा !मो'ईनुद्दीन ख़्वाजा ! मो'ईनुद्दीन ख़्वाजा !

मौला 'अली के नूर-ए-नज़र होप्यारे नबी के लख़्त-ए-जिगर हो

आल-ए-नबी, 'अक़्स-ए-'अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पियासारे जहाँ में हिन्द की पहचान हैं ख़्वाजा पिया

बाँधा है इस उम्मीद पर रख़्त-ए-सफ़र अजमेर सेमंज़िल मेरी तयबा नगर, सामान हैं ख़्वाजा पिया

आल-ए-नबी, 'अक़्स-ए-'अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पियासारे जहाँ में हिन्द की पहचान हैं ख़्वाजा पिया

हिन्दुस्ताँ की मिल्किय्यत महशर तलक ख़्वाजा की हैमहशर तलक इस हिन्द के सुल्तान हैं ख़्वाजा पिया

आल-ए-नबी, 'अक़्स-ए-'अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पियासारे जहाँ में हिन्द की पहचान हैं ख़्वाजा पिया

सरकार की निस्बत मिली, निस्बत मिली, जन्नत मिलीहम पर रसूल-ए-पाक का एहसान हैं ख़्वाजा पिया

आल-ए-नबी, 'अक़्स-ए-'अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पियासारे जहाँ में हिन्द की पहचान हैं ख़्वाजा पिया

कोई निज़ामुद्दीन है, कोई अलाउद्दीन हैऐसे तेरे दरबार के दरबान हैं ख़्वाजा पिया

आल-ए-नबी, 'अक़्स-ए-'अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पियासारे जहाँ में हिन्द की पहचान हैं ख़्वाजा पिया

उन के वसीले से मुझे ईमान की दौलत मिलीमेरे लिए अल्लाह का 'इरफ़ान हैं ख़्वाजा पिया

आल-ए-नबी, 'अक़्स-ए-'अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पियासारे जहाँ में हिन्द की पहचान हैं ख़्वाजा पिया

अल्लाह ने इस मुल्क की दी मेज़बानी आप कोऔर हिन्द के कुल औलिया मेहमान हैं, ख़्वाजा पिया !

आल-ए-नबी, 'अक़्स-ए-'अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पियासारे जहाँ में हिन्द की पहचान हैं ख़्वाजा पिया

पैदाइशी चिश्ती हूँ मैं, मशरब मेरा है क़ादरीहैं, नूर ! दिल ग़ौस-उल-वरा और जान हैं ख़्वाजा पिया

आल-ए-नबी, 'अक़्स-ए-'अली, ज़ीशान हैं ख़्वाजा पियासारे जहाँ में हिन्द की पहचान हैं ख़्वाजा पिया

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।