नात लिरिक्स

Afzal Hai Kul Jahan Mein Gharana Hussain Ka | Nabiyon Ka Tajdar Hai Nana Hussain Ka

अफ़ज़ल है कुल जहाँ में घराना हुसैन का | नबियों का ताजदार है नाना हुसैन का

नात ख़्वान: मुहम्मद अली फ़ैज़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अफ़ज़ल है कुल जहाँ में घराना हुसैन कानबियों का ताजदार है नाना हुसैन का

शेर-ए-ख़ुदा के शेर हैं शब्बीर देखिएकैसी चला रहे हैं वो शमशीर देखिएहैदर का है निशाना, निशाना हुसैन कानबियों का ताजदार है नाना हुसैन का

होश उड़ गए हैं देख के सारे जहान केआँसू निकल पड़े हैं कभी आसमान केअकबर को घोड़े पर वो चढ़ाना हुसैन कानबियों का ताजदार है नाना हुसैन का

दौलत पे मरने वाले यज़ीदी को क्या ख़बरशब्बीर कर्बला में अगर मार दें ठोकरहो सारे कर्बला में ख़ज़ाना हुसैन कानबियों का ताजदार है नाना हुसैन का

ज़ैनब भी साथ में है, सकीना भी साथ मेंचर्चे हैं जिन की ज़ात के कुल काइनात मेंकर्ब-ओ-बला में सब है घराना हुसैन कानबियों का ताजदार है नाना हुसैन का

फ़ौज-ए-यज़ीदियत का नशा ही उतर गयामंज़र ये देख देख के लश्कर बिखर गया'अब्बास का 'अलम वो उठाना हुसैन कानबियों का ताजदार है नाना हुसैन का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।