नात लिरिक्स

Dil Bada Beqarar Hai Khwaja

दिल बड़ा बे-क़रार है ख़्वाजा

नात ख़्वान: मुहम्मद अली फ़ैज़ीशायर: सय्यिद शबाहत हुसैनउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

दिल बड़ा बे-क़रार है, ख़्वाजा !तेरा ही इंतिज़ार है, ख़्वाजा !

तेरे दरबार में गदा है खड़ातेरा उम्मीदवार है, ख़्वाजा !

तेरा ये मुल्क है जो चाहे करतेरा ही इख़्तियार है, ख़्वाजा !

दे दे नाम-ए-'अली का सदक़ा अबतुझ पे ज़हरा का प्यार है, ख़्वाजा !

'उर्स है आज तेरे आँगन मेंक़ुर्बां तुझ पर बहार है, ख़्वाजा !

हम ग़रीब और तू ग़रीब-नवाज़मुफ़्लिसों की पुकार है, ख़्वाजा !

तेरे फ़ैज़ान से शबाहत परदेख कितना निखार है, ख़्वाजा !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।