नात लिरिक्स

Mera Maula Husain Hai, Shahanshaah Husain Hai

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन है

नात ख़्वान: साजिद क़ादरी, शब्बीर बरकाती औरशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरा मौला हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

नज़र नज़र में बस गया दिलों का बादशा हुसैनहर एक क़ौम ने लिया हुसैन ही का नाम है

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

हर इक ज़बान पर रहा हुसैन ही का नाम हैजबीन-ए-वक़्त पर लिखा हुसैन ही का नाम है

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

शहादतों का दर्स लो, किताब-ए-ज़िंदगी पढ़ोवरक़ वरक़ पे लिख दिया हुसैन ही का नाम है

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

सवाल जब किया गया, है कौन तेरा सर-परस्त ?मेरे क़लम ने लिख दिया हुसैन ही का नाम है

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

यज़ीद दफ़्न हो गया, यज़ीद नाम मिट गयातू देख दश्त-ए-कर्बला हुसैन ही का नाम है

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

सभी सरों से है बुलंद, हुसैन है सदा बुलंदसिनाँ की नोक पर लिखा हुसैन ही का नाम है

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

उजागर-ए-हज़ीं का वो हुसैन ही हसीन हैकमाल है जो हुस्न का हुसैन ही का नाम है

मेरा मौला हुसैन है, शहंशाह हुसैन हैमेरा मौला हुसैन है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।