नात लिरिक्स

Meelaad Raha Hai, Meelaad Rahega | Mil Kar Meelaad Manaaen

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगा | मिल कर मीलाद मनाएँ

नात ख़्वान: साजिद क़ादरीशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सल्ले 'अला नबिय्येना, सल्ले 'अला मुहम्मदिनसल्ले 'अला नबिय्येना, सल्ले 'अला मुहम्मदिन

व 'अला आलिहि व सह्बिहि व सल्लिम

ये जश्न-ए-मुहम्मद तो सदा जारी रहेगाये जश्न-ए-मुहम्मद तो सदा जारी रहेगा

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

मैं भी सुन्नी, तू भी सुन्नीमिल कर मीलाद मनाएँ

ये 'इश्क़-ए-सहाबा है, इसे ज़िंदा रखेंगेसरकार का मीलाद सदा करते रहेंगेये जश्न-ए-मसर्रत तो सदा जारी रहेगामीलाद रहा है, सदा मीलाद रहेगा

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

मैं भी सुन्नी, तू भी सुन्नीमिल कर मीलाद मनाएँ

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

इस्लाम का पैग़ाम सदा ज़िंदा रहेगासरकार तेरा नाम सदा ज़िंदा रहेगाजब तक रहेंगे दुनिया में 'उश्शाक़ सलामतमीलाद का ये काम सदा ज़िंदा रहेगा

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

मैं भी सुन्नी, तू भी सुन्नीमिल कर मीलाद मनाएँ

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

हों हिंद में ख़्वाजा के सभी चाहने वालेया पाक वतन में मेरे दाता के दीवानेमीलाद ही पहचान है 'उश्शाक़-ए-नबी कीजा ढूँढ ले हर देश के, हर नस्ल-ओ-ज़बाँ के

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

मैं भी सुन्नी, तू भी सुन्नीमिल कर मीलाद मनाएँ

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

नामूस-ए-सहाबा के 'अलम-दार रहेंगेअज़्वाज-ए-मुक़द्दस के नमक-ख़्वार रहेंगेहम से न होंगी बै'अतें दस्त-ए-यज़ीद परहम आल-ए-मुहम्मद के वफ़ादार रहेंगे

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

मैं भी सुन्नी, तू भी सुन्नीमिल कर मीलाद मनाएँ

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

हर सम्त मुहम्मद की मोहब्बत का समाँ हैदीवानगी है, 'इश्क़-ओ-'अक़ीदत का समाँ हैजैसे किसी ने फ़र्श पे टाँके हों सितारेऐसा है चराग़ाँ, लगे जन्नत का समाँ है

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

मैं भी सुन्नी, तू भी सुन्नीमिल कर मीलाद मनाएँ

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

तुम सोए हुए अपने मुक़द्दर को जगानातुम अपने नबी पाक से यूँ प्यार बढ़ानामाँ-बाप भी हों साथ तो बच्चे भी साथ होंतुम बारहवीं की रात मदीने में मनाना

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

मैं भी सुन्नी, तू भी सुन्नीमिल कर मीलाद मनाएँ

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

सरकार-ए-मदीना के तलबगार हुए हैंहम उन की मोहब्बत में गिरफ़्तार हुए हैंमीलाद के आने से बदल जाता है सब कुछफूलों से, उजागर ! मेरे बाज़ार सजे हैं

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

मैं भी सुन्नी, तू भी सुन्नीमिल कर मीलाद मनाएँ

मीलाद रहा है, मीलाद रहेगामीलाद रहा है, मीलाद रहेगा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।