नात लिरिक्स

Main To, Aaqa Huzoor ! Aap Ka Hun

मैं तो, आक़ा हुज़ूर ! आप का हूँ

नात ख़्वान: असद रज़ा अत्तारीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मैं तो, आक़ा हुज़ूर ! आप का हूँइक दीवाना, हुज़ूर ! आप का हूँ

अपने क़दमों का दीजिए धोवनएक मँगता, हुज़ूर ! आप का हूँ

है तमन्ना रहूँ मदीने मेंदें इक़ामा, हुज़ूर ! आप का हूँ

मुझ को हसरत है दीद की, आक़ा !एक शैदा, हुज़ूर ! आप का हूँ

मौत आए मुझे मदीने मेंनाम लेवा, हुज़ूर ! आप का हूँ

मेरे आक़ा ! मेरी लहद में भीहो उजाला, हुज़ूर ! आप का हूँ

मारा मारा जहाँ में फिरता हूँबे-सहारा, हुज़ूर ! आप का हूँ

मैं ने ग़फ़लत में 'उम्र काटी हैलाज रखना, हुज़ूर ! आप का हूँ

मुझ सियाह-कार को सर-ए-महशरदेना साया, हुज़ूर ! आप का हूँ

फ़ैज़ की भीक दे मुदस्सिर कोएक बर्दा, हुज़ूर ! आप का हूँ

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।