नात लिरिक्स

Lafz Khud Naat Ke Imkaan Mein Aa Jaate Hain

लफ़्ज़ ख़ुद ना'त के इम्कान में आ जाते हैं

नात ख़्वान: ख़ालिद हसनैन ख़ालिदशायर: ख़ालिद महबूबउपलब्ध: हिंदी

लफ़्ज़ ख़ुद ना'त के इम्कान में आ जाते हैंजब भी सरकार मेरे ध्यान में आ जाते हैं

ज़िक्र उन का हो तो हर साँस महक जाती हैफूल एहसास के गुल-दान में आ जाते हैं

हम तआ'रुफ़ के भी मोहताज नहीं दुनिया मेंउन की निस्बत ही से पहचान में आ जाते हैं

आँख जब चूमती है लफ़्ज़ तो मेरे आक़ामुस्कुराते हुए क़ुरआन में आ जाते हैं

ख़्वाब में भी जो मदीने से पलटता हूँ मैंचंद आँसू मेरे सामान में आ जाते हैं

बात नामूस-ए-रिसालत की अगर आ जाएहम कफ़न बाँध के मैदान में आ जाते हैं

आप की पैरवी करने से खुला ये मुझ परज़ाबते जीने के इंसान में आ जाते हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।