नात लिरिक्स

Aye Salle Ala Husn-e-Dilara-e-Madina

ऐ सल्ले-अला हुस्न-ए-दिल-आरा-ए-मदीना

नात ख़्वान: ख़ालिद हसनैन ख़ालिदउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ऐ सल्ले-'अला हुस्न-ए-दिल-आरा-ए-मदीनाक़ुदसी भी दिल-ओ-जाँ से है शैदा-ए-मदीना

इस तरह निगाहों में समा जाए मदीनाजिस सम्त नज़र उट्ठे नज़र आए मदीना

जब सामने आँखों के मेरी आए मदीनाआते ही मेरे दिल में उतर जाए मदीना

अब मुझ को बुला लीजिए, मौला-ए-मदीना !रह रह के मचलती है तमन्ना-ए-मदीना

फ़िरदौस तेरे रंग ओ तेरी बू पे निछावरऐ रश्क-ए-चमन लाला-ए-सहरा-ए-मदीना

उम्मत को है इक आप की रहमत का सहारारहमत की नज़र, ऐ शह-ए-वाला-ए-मदीना !

हासिल न मुझे क्यूँ हो, 'अज़ीज़ ! औज-ए-तख़य्युलवल्लाह मेरे सर में है सौदा-ए-मदीना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।