नात लिरिक्स

Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

नात ख़्वान: असद रज़ा अत्तारीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

क्या बताऊँ कि क्या मदीना हैबस मेरा मुद्द'आ मदीना है

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

उठ के जाऊँ कहाँ मदीने सेक्या कोई दूसरा मदीना है

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

उस की आँखों का नूर तो देखोजिस का देखा हुवा मदीना है

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

दिल में अब कोई आरज़ू ही नहींया मुहम्मद है या मदीना है

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

दुनिया वाले तो दर्द देते हैंज़ख़्मी दिल की दवा मदीना है

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

दुनिया वाले तो दर्द देते हैंदर्द-ए-दिल की दवा मदीना है

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

मेरे आक़ा ! मुझे बुला लीजेमुझ को भी देखना मदीना है

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

दिल फ़िदा है मदीने वाले परदिल, मुनव्वर ! मेरा मदीना है

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।