नात लिरिक्स

Khuda Ka Deen Bachaana Husain Jaante Hain

ख़ुदा का दीन बचाना हुसैन जानते हैं

नात ख़्वान: सय्यिद ज़बीब मसूदशायर: सय्यिद इम्तियाज़ हुसैन काज़मीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ख़ुदा का दीन बचाना हुसैन जानते हैंसर-ए-नियाज़ कटाना हुसैन जानते हैं

बता रही है हमें ये ज़मीन-ए-कर्ब-ओ-बलायज़ीदियत को मिटाना हुसैन जानते हैं

जहाँ में छाए हुए हैं अँधेरे बातिल केचराग़-ए-दीन जलाना हुसैन जानते हैं

ग़म-ए-हुसैन में आँखों से अश्क जारी हैंहै कौन उन का दीवाना हुसैन जानते हैं

मदीना पाक की गलियों में दोश-ए-अक़्दस परउठा के चलते थे नाना हुसैन जानते हैं

ये बात सच है कि, सय्यद ! हिसाब मुश्किल हैहमें है कैसे छुड़ाना हुसैन जानते हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।