नात लिरिक्स

Kaho Milad Wale Hum | Hum Milad Wale

कहो मीलाद वाले हम | हम मीलाद वाले

नात ख़्वान: साजिद क़ादरीशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सल्ले-'अला नबिय्यिना ! सल्ले-'अला मुहम्मदिन !सल्ले-'अला शफ़ी'एना ! सल्ले-'अला मुहम्मदिन !

सदियों से जो करते हैं, वोही काम करेंगेइस साल भी हम शान से मीलाद करेंगेगर शान से जीना है तो मीलाद है करनाउठा के सर चलना है तो मीलाद है करना

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !

मीलाद पे जाऊँ सदक़े वारीपूरी करेंगे ज़िम्मेदारीसुन्नी करेंगे ख़ूब तय्यारीजश्न-ए-नबी है शान हमारी

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !

हर दर्द में मख़्लूक़ की इमदाद करेंगेऐसे भी नबी पाक का मीलाद करेंगेमीलादी ही मुश्किल में मददगार रहे हैंकाम आ के ग़रीबों के यूँ दिल शाद करेंगे

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! मरहबा ! मरहबा ! मरहबा !

पैदाइश-ए-सरकार पे जन्नत को सजायाये लौह-ओ-क़लम, अर्ज़-ओ-फ़लक ख़ूब सजायाआक़ा की विलादत पे बेटों से नवाज़ाये देख कर शैतान ने फिर मुँह क्यूँ बनाया

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !मीलाद वाले हम ! मीलाद वाले हम !

सुब्ह तयबा में हुई, बटता है बाड़ा नूर कासदक़ा ले ने नूर का, आया है तारा नूर का

बाग़-ए-तयबा में सुहाना फूल फूला नूर कामस्त-ए-बू हैं बुलबुलें, पढ़ती हैं कलिमा नूर का

बारहवीं के चाँद का मुजरा है सज्दा नूर काबारह बुर्जों से झुका एक इक सितारा नूर का

उन के क़स्र-ए-क़द्र से ख़ुल्द एक कमरा नूर कासिदरा पाएँ बाग़ में नन्हा सा पौदा नूर का

मैं गदा तू बादशाह, भर दे पियाला नूर कानूर दिन दूना तेरा, दे डाल सदक़ा नूर का

तेरी नस्ल-ए-पाक में है बच्चा बच्चा नूर कातू है 'ऐन-ए-नूर, तेरा सब घराना नूर का

ऐ रज़ा ! ये अहमद-ए-नूरी का फ़ैज़-ए-नूर हैहो गई मेरी ग़ज़ल बढ़ कर क़सीदा नूर का

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !

आओ कि चुने नबियों के सुल्तान का रस्ताजन्नत का है रस्ता, यही एहसान का रस्ताअसहाब-ए-नबी, आल-ए-नबी दोनों का नौकरकैसे मैं भला छोड़ दूँ क़ुरआन का रस्ता

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! मरहबा ! मरहबा ! मरहबा !

मीलाद पे जाऊँ सदक़े वारीपूरी करेंगे ज़िम्मेदारीसुन्नी करेंगे ख़ूब तय्यारीजश्न-ए-नबी है शान हमारी

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !

झालर पे सुन्नियों के हैं जो चाँद-सितारे'उश्शाक़-ए-मुहम्मद हैं बने दिल के सहारेहम ढूँडते रहते हैं महाफ़िल में नबी कीइन के बिना तो होते नहीं अपने गुज़ारे

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !मीलाद वाले हम ! मीलाद वाले हम !

अल्लाह की उस ख़ास 'इनायत की ख़ुशी हैसरकार-ए-मुहम्मद की विलादत की ख़ुशी हैक्यूँ फूटती हैं ख़ुशियाँ, ये आसार हैं किस केवल्लाह ! मेरे मौला की रहमत की ख़ुशी है

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !

मीलाद पे जाऊँ सदक़े वारीपूरी करेंगे ज़िम्मेदारीसुन्नी करेंगे ख़ूब तय्यारीजश्न-ए-नबी है शान हमारी

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !

आओ तो करें उन लब-ओ-रुख़्सार की बातेंमीलाद की बातें, मेरे सरकार की बातेंमक्के में जो उतरीं करें अनवार की बातेंघर आमिना के उतरीं फ़िरिश्तों की क़ितारेंलम्हात-ए-विलादत, शह-ए-अबरार की बातें

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! मरहबा ! मरहबा ! मरहबा !

मीलाद-ए-नबी देखा है दुनिया में, उजागर !हर सम्त चमकते हैं मुहम्मद के सना-गरआक़ा की विलादत पे जो करते रहें ख़ुशियाँसरकार, ग़ुलामों से ख़ुश होते हैं बराबर

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !

मीलाद पे जाऊँ सदक़े वारीपूरी करेंगे ज़िम्मेदारीसुन्नी करेंगे ख़ूब तय्यारीजश्न-ए-नबी है शान हमारी

कहो ना ! कहो ना ! कहो मीलाद वाले हम !मीलाद वाले हम ! मीलाद वाले हम !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।