नात लिरिक्स

Jhoomta Hai Har Ik Wali | Ishq-e-Ali Hai Gali Gali

झूमता है हर इक वली | इश्क़-ए-अली है गली गली

नात ख़्वान: इरफ़ान क़ादरीशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या 'अली ! या 'अली !

शाह-ए-मर्दां, शेर-ए-यज़्दाँ, क़ुव्वत-ए-परवरदिगारला-फ़ता इल्ला 'अली, ला-सैफ़ इल्ला ज़ुल्फ़िक़ार

झूमता है हर इक वली, 'इश्क़-ए-'अली है गली गलीखिलने लगी है दिल की कली, 'इश्क़-ए-'अली है गली गली

'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली मौला !'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली !

लहमुका लहमी से है अयाँ, जिस्मुका जिस्मी का है बयाँरम्ज़-ए-नबी है रम्ज़-ए-'अली, 'इश्क़-ए-'अली है गली गली

'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली मौला !'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली !

हुब्ब-ए-'अली ईमान हुआ, बुग़्ज़-ए-'अली मर्दूद हुआ

'अली का 'इश्क़ मुक़द्दर सँवार देता है'अली का बुग़्ज़ तो चेहरे बिगाड़ देता है

'अली के ज़िक्र को अदना न समझ, ऐ मुन्किर !'अली इक हाथ से ख़ैबर उखाड़ देता है

हुब्ब-ए-'अली ईमान हुआ, बुग़्ज़-ए-'अली मर्दूद हुआहर मोमिन का मौला 'अली, 'इश्क़-ए-'अली है गली गली

'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली मौला !'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली !

मौला हसन और मौला हुसैन, दोनों मेरे दिल का चैन

तेरी नस्ल-ए-पाक में है बच्चा बच्चा नूर कातू है 'ऐन-ए-नूर, तेरा सब घराना नूर का

मौला हसन और मौला हुसैन, दोनों मेरे दिल का चैननस्ल-ए-मुहम्मद इन से चली, 'इश्क़-ए-'अली है गली गली

'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली मौला !'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली !

फ़ातेह-ए-ख़ैबर 'अली 'अली, गूँजता लश्कर 'अली 'अली

मंज़र फ़िज़ा-ए-दहर में सारा 'अली का हैजिस सम्त देखता हूँ, नज़ारा 'अली का है

मरहब दो-नीम है सर-ए-मक़्तल पड़ा हुआउठने का अब नहीं कि ये मारा 'अली का है

फ़ातेह-ए-ख़ैबर 'अली 'अली, गूँजता लश्कर 'अली 'अलीमुश्किल, उजागर ! इन से टली, 'इश्क़-ए-'अली है गली गली

'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली मौला !'अली 'अली मौला ! 'अली 'अली !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।