नात लिरिक्स

Hussain To Haseen Hai

हुसैन तो हसीन है

नात ख़्वान: असद इक़बाल कलकत्तवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

यज़ीद बदतरीन है, हुसैन बेहतरीन हैयही मेरा यक़ीन है, हुसैन तो हसीन है

फ़लक की सम्त जब नज़र उठी तो चाँद पर पड़ीनज़र ने चाँद पर लगाई फिर सवाल की झड़ीसवाल चाँद से किया, जवाब चाँद ने दियाये कैसी छान-बीन है, हुसैन तो हसीन है

हुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन हैहुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन है

यज़ीद जब्र का धुवाँ, हुसैन सब्र का निशाँयज़ीद मीर-ए-फ़ासिक़ाँ, हुसैन पीर-ए-'आशिक़ाँहुसैन जान-ए-गुल्सिताँ, हुसैन शान-ए-मह-रुख़ाँये बात दिल-नशीन है, हुसैन तो हसीन है

हुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन हैहुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन है

नबी के नूर-ए-'ऐन का, 'अली के दिल के चैन कालगाओ कान जिस तरफ़, है ना'रा या हुसैन काये बोलता है इंडिया, कहे ये इंडोनेशियायही सदा-ए-चीन है, हुसैन तो हसीन है

हुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन हैहुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन है

मेरा हुसैन शाह भी है और बादशाह भीमेरा हुसैन दीन भी है दीन की पनाह भीये बात किस-क़दर हसीं जो कह गए मु'ईन-ए-दींये जुम्ला-ए-मु'ईन है, हुसैन तो हसीन है

हुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन हैहुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन है

रज़ा की फ़िक्र आज भी है गूँजती गली गलीहसन-हुसैन फूल हैं तो फ़ातिमा है इक कलीइसी से जान लो, मियाँ ! ये बात मान लो, मियाँ !ये बात कुछ महीन है, हुसैन तो हसीन है

हुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन हैहुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन है

लबों को उन के चूम कर मचल के प्यास कह उठीलब-ए-हुसैन ने बुझा दी 'उम्र भर की तिश्नगीहै दंग दस्त-ए-कर्बला, सितम भी थक के बोल उठासदा-ए-आफ़रीन है, हुसैन तो हसीन है

हुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन हैहुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन है

यज़ीद ज़हमत-ए-दमन, हुसैन रहमत-ए-चमनयज़ीद रात की घुटन, हुसैन सुब्ह की किरनहुसैन शान-ए-अंजुमन, हुसैन जान-ए-मर्द-ओ-ज़नवो दीन का अमीन है, हुसैन तो हसीन है

हुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन हैहुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन है

नबी के बाग़ सा कोई गुलाब खिल न पाएगानवासा-ए-रसूल का जवाब मिल न पाएगान उन सा आया है कोई, न उन सा कोई आएगाजवाब-ए-नाज़िरीन है, हुसैन तो हसीन है

हुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन हैहुसैन तो हसीन है, हुसैन तो हसीन है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।