नात लिरिक्स

Hai Teri Inayat Ka Dera Mere Ghar Mein

है तेरी इनायात का डेरा मेरे घर में

नात ख़्वान: हाफ़िज़ डॉ. निसार अहमद मार्फ़ानीशायर: ख़ालिद महमूद नक़्शबंदीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

है तेरी 'इनायात का डेरा मेरे घर मेंसब तेरा है, कुछ भी नहीं मेरा मेरे घर में

है तेरी 'इनायात का डेरा मेरे घर में

जागा तेरी निस्बत से शब-ए-ग़म का मुक़द्दरआया तेरे आने से सवेरा मेरे घर में

है तेरी 'इनायात का डेरा मेरे घर में

अंदाज़ मेरे घर के तो कुछ और ही होंगेजिस रोज़ क़दम आएगा तेरा मेरे घर में

है तेरी 'इनायात का डेरा मेरे घर में

मुद्दत से मेरे दिल में है अरमान-ए-ज़ियारतहो जाए करम का कोई फेरा मेरे घर में

है तेरी 'इनायात का डेरा मेरे घर में

दरवाज़े पे लिक्खा है तेरा इस्म-ए-गिरामीआता नहीं भूले से अँधेरा मेरे घर में

है तेरी 'इनायात का डेरा मेरे घर में

मिदहत ने तेरी मुझ को ये ए'ज़ाज़ दिया हैहै सारे उजालों का बसेरा मेरे घर में

है तेरी 'इनायात का डेरा मेरे घर में

ख़ालिद को तेरे नाम से तौक़ीर मिली हैजो कुछ है ये एहसान है तेरा मेरे घर में

है तेरी 'इनायात का डेरा मेरे घर में

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।