नात लिरिक्स

Aamina Ka Laal Aaya | Aa Gaya Wo Noor Wala Jis Ki Unchi Shaan Hai

आमिना का लाल आया | आ गया वो नूर वाला जिस की ऊँची शान है

नात ख़्वान: हाफ़िज़ डॉ. निसार अहमद मार्फ़ानीशायर: सलमान मार्फ़ानीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

आ गया वो नूर वाला जिस की ऊँची शान हैजिस की मिदहत में उतारा रब ने ये क़ुरआन है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

हो बयाँ कैसे फ़ज़ीलत आमिना के चाँद कीउस की तो हर हर अदा पर बोलता क़ुरआन है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

जो कहा मेरे नबी ने वो हमेशा सच हुआहू-ब-हू साबित ये करता आज साइंस-दान है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

जिस की हैबत से पहाड़ों पर हों तारी ज़लज़लेसीना-ए-महबूब पर उतरा वही क़ुरआन है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

रहमत-ए-बारी मिली है ख़ूब कर लो अब ख़ुशीरब का ये फ़रमान है और आयत-ए-क़ुरआन है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

संग-रेज़े बोल उठते हैं तुम्हारे हुक्म सेक्या तुम्हारा मर्तबा और क्या तुम्हारी शान है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

आमिना ! तुझ को मुबारक तेरे घर जल्वा-फ़िगनआज वो माह-ए-रिसालत नबियों का सुल्तान है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

मोमिन-ए-कामिल है वो साहिब-ए-ईमान हैजान जिस की, या नबी ! आप पर क़ुर्बान है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

वक़्त-ए-आमद रब की रहमत के जो हिस्से वाँ बटेआज उसी रहमत का तालिब, या नबी ! सलमान है

आमिना का लाल आया, आमिना का लाल आयाआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।