नात लिरिक्स

Hai Shehad Se Bhi Meetha Sarkar Ka Madina

है शहद से भी मीठा सरकार का मदीना

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

है शहद से भी मीठा सरकार का मदीनाक्या ख़ूब महका महका सरकार का मदीना

हम को पसंद आया सरकार का मदीनाक्यूँ हो न अपना ना'रा सरकार का मदीना

हर शहर से है अच्छा सरकार का मदीनाजन्नत से भी सुहाना सरकार का मदीना

बेकस का है सहारा सरकार का मदीनाबे-घर का है ठिकाना सरकार का मदीना

कोहसार दिल-कुशा हैं, सहरा भी दिलरुबा हैंहुस्न-ओ-जमाल वाला सरकार का मदीना

दोनों जहाँ से प्यारा, कौन-ओ-मकाँ से प्याराहर आँख का है तारा सरकार का मदीना

जन्नत का हुस्न सारा इस में सिमट कर आयाहै हुस्न ही सरापा सरकार का मदीना

हर सम्त रहमतों की बरसात हो रही हैहै रहमतों का दरिया सरकार का मदीना

फ़ुर्क़त की आग में जो दिल को जला रहे हैंउन को दिखा, ख़ुदाया ! सरकार का मदीना

ऐ ज़ाइर-ए-मदीना ! दिल को सँभाल लेनादेख आ गया मदीना, सरकार का मदीना

पेरिस पे मरने वाले ! पेरिस को भूल जातातू भी जो देख लेता सरकार का मदीना

है लाख लाख, मौला ! हर-आन शुक्र तेराइक बार फिर दिखाया सरकार का मदीना

फूलों को चूमता हूँ, काँटों को चूमता हूँलगता है मुझ को प्यारा सरकार का मदीना

जी चाहता है मेरा हर शय यहाँ की चूमूँकैसा है मीठा मीठा सरकार का मदीना

मेरी नज़र को भाए दुनिया का हुस्न कैसे ?आँखों में है समाया सरकार का मदीना

अल्लाह ! मुस्तफ़ा के क़दमों में मौत दे देमदफ़न बने हमारा सरकार का मदीना

'अत्तार की दु'आ है तक़दीर में, ख़ुदाया !लिख दे फ़क़त मदीना, सरकार का मदीना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।