नात लिरिक्स

Dil Mein Ulfat Hasan Hussain Ki Hai

दिल में उल्फ़त हसन हुसैन की है

नात ख़्वान: सय्यिद अब्दुल वसी क़ादरीशायर: सय्यिद अब्दुल वसी क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

दिल में उल्फ़त हसन हुसैन की हैये 'इनायत हसन हुसैन की है

दोनों मालिक हैं पूरी जन्नत केया'नी जन्नत हसन हुसैन की है

क्यूँ लुटाऊँ न नाम पर उन केसारी दौलत हसन हुसैन की है

'अक्स दोनों हैं अपने नाना केक्या शबाहत हसन हुसैन की है

ले के जाएगी सीधा जन्नत मेंक्या मोहब्बत हसन हुसैन की है

नाम पर उन के जान भी दे दूँये अमानत हसन हुसैन की है

इक मुसल्ले पे, एक नेज़े परक्या तिलावत हसन हुसैन की है

ख़ुश-नसीबी है, ऐ वसी ! तेरीलब पे मिदहत हसन हुसैन की है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।