नात लिरिक्स

Deen-e-Muhammadi Ka Ujala Hussain Hai

दीन-ए-मुहम्मदी का उजाला हुसैन है

नात ख़्वान: सय्यिद अब्दुल वसी क़ादरीशायर: सय्यिद शबाहत हुसैनउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

दीन-ए-मुहम्मदी का उजाला हुसैन हैमेरे रसूल-ए-पाक का प्यारा हुसैन है

जिस ने कुचल के रख दिया तख़्त-ए-यज़ीद कोशेर-ए-ख़ुदा के घर का वो बेटा हुसैन है

इस दौर के यज़ीद से सुन्नी को डर नहींक्यूँकि हमारे सीनों में ज़िंदा हुसैन है

उस के भी उस यज़ीद को अपना न कह सकेदुनिया ये कह रही है हमारा हुसैन है

पिटना ही है वो सीना जिस में नहीं हुसैनहम 'आशिक़ों के सीनों में आक़ा हुसैन है

ख़ौफ़-ए-यज़ीदियत हो शबाहत को किस लिएदादा है उस के ग़ौस तो नाना हुसैन है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।