नात लिरिक्स

Allah Tera Ehsaan, Ramzaan Mubaarak Hai

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक है

नात ख़्वान: हसनैन अत्तारीशायर: वसीम बेख़ुदउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक हैबख़्शिश का मिला सामाँ, रमज़ान मुबारक है

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक है

पाबंदी नमाज़ों की हर आन तू करना औरपढ़ पढ़ के सुना क़ुरआँ, रमज़ान मुबारक है

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक है

हम लाख ख़ताओं में मसरूफ़ रहे लेकिनअब बख़्श दे, ए रहमाँ ! रमज़ान मुबारक है

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक है

इस माह में जन्नत के दरवाज़े खुले सारेऔर क़ैद हुआ शैताँ, रमज़ान मुबारक है

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक है

जितनी भी कमानी है नेकी, तू कमा लेनादिन तीस का बस मेहमाँ रमज़ान मुबारक है

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक है

सत्तर के बराबर है हर छोटी बड़ी नेकीरहमत से मुनव्वर, हाँ ! रमज़ान मुबारक है

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक है

जो लेना है वो ले ले इस तंगी-ए-दामाँ मेंक्यूँ सोच रहा नादाँ, रमज़ान मुबारक है

अल्लाह तेरा एहसाँ, रमज़ान मुबारक है

बेख़ुद ! जो मिला तुझ को इस साल महीना येकर शुक्र-ए-ख़ुदा हर आँ, रमज़ान मुबारक है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।