नात लिरिक्स

Abbaas Alam-daar, Abbaas Alam-daar | Ab Tak Na Mila Tum Sa Koi Qaafila-Saalaar

अब्बास 'अलम-दार, अब्बास 'अलम-दार | अब तक न मिला तुम सा कोई क़ाफ़िला-सालार

नात ख़्वान: सय्यिद शजर अली मकनपुरीशायर: सय्यिद शजर अली मकनपुरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !

अब तक न मिला तुम सा कोई क़ाफ़िला-सालार

'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !

ये सच है कि कर्बल में थे अंसार बहत्तर'अब्बास ! मगर आज करोड़ों का ये लश्कर'अज़मत पे तेरी जान लुटाने को है तय्यार

'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !

हो जाती फ़ना फ़ौज-ए-यज़ीदी की कहानीकरते जो इशारा तो क़दम चूमता पानीसब जानते हैं आप थे मजबूर न लाचार

'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !

बिजली की तरह चल गई, आक़ा ! सर-ए-मैदानएक एक को पहचान के मारा सर-ए-मैदानतलवार भी ये आप की है कितनी समझदार

'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !

दम किस में है अब परचम-ए-'अब्बास झुकाएहै कौन ? 'अलम पर जो तेरे ऊँगली उठाएख़ुद परचम-ए-'अब्बास का मौला है निगह-दार

'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !

ये बात मुसल्लम है, शजर ! हो नहीं सकतामुख़्तार का मजबूर हो घर, हो नहीं सकताबाबा हैं, ए 'अब्बास ! तेरे हैदर-ए-कर्रार

'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !'अब्बास 'अलम-दार ! 'अब्बास 'अलम-दार !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।