नात लिरिक्स

Aaj Sara Jahan Dekhiye Shaad Hai | Jashn-e-Milad Hai Jashn-e-Milad Hai

आज सारा जहाँ देखिए शाद है | जश्न-ए-मीलाद है जश्न-ए-मीलाद है

नात ख़्वान: सय्यिद अब्दुल क़ादिर अल-क़ादरीशायर: मुहम्मद शौक़ीन नवाज़ शौक़ फ़रीदीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अल्लाहुम्म सल्ले-'अला मुहम्मदिनव 'अला आलिही व सहबिही व सल्लिम

सादिक़ुल-अमीन ! मरहबा मरहबा !सिराजु-स्सालिक़ीन ! मरहबा मरहबा !मुरादुल-मुस्ताक़ीन ! मरहबा मरहबा !राहतुल-'आशिक़ीन ! मरहबा मरहबा !रहमतुल-लिल-'आलमीन ! मरहबा मरहबा !

आज सारा जहाँ देखिए शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

गर न होते नबी, कुछ न होता यहाँवो हैं जान-ए-जहाँ, वज्ह-ए-कौन-ओ-मकाँउन के दम से ही संसार आबाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

आज सारा जहाँ देखिए शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

हर तरफ़ देखिए नूर ही नूर हैउन का हर इक गदा ख़ूब मसरूर हैहाँ, मगर आज इब्लीस नाशाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

आज सारा जहाँ देखिए शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

बेटियों को नबी ने है रहमत कियामर्तबा ऊँचा बेवाओं का कर दियाउन के आने से हर एक दिल शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

आज सारा जहाँ देखिए शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

सादिक़ुल-अमीन ! मरहबा मरहबा !सिराजु-स्सालिक़ीन ! मरहबा मरहबा !मुरादुल-मुस्ताक़ीन ! मरहबा मरहबा !राहतुल-'आशिक़ीन ! मरहबा मरहबा !रहमतुल-लिल-'आलमीन ! मरहबा मरहबा !

जश्न-ए-यौम-ए-विलादत मनाएँगे हमअपने रब से जज़ा इस की पाएँगे हम'इश्क़-ए-सरकार ईमाँ की बुनियाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

आज सारा जहाँ देखिए शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

जश्न है घर पे झंडे लगाएँगे हमसारी गलियों को अपनी सजाएँगे हमआज सहरा भी सर-सब्ज़-ओ-आबाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

आज सारा जहाँ देखिए शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

महफ़िलें मुन'अक़िद हर-जा करवाएँगेऔर जुलूसों में भी बा-ख़ुशी जाएँगेरस्म ये वल्लाह सदियों की ईजाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

आज सारा जहाँ देखिए शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

या ख़ुदा ! जिस घड़ी ख़ातिमा हो मेरासामने हो मेरे जल्वा-ए-मुस्तफ़ातुझ से शौक़-ए-फ़रीदी की फ़रियाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

आज सारा जहाँ देखिए शाद हैजश्न-ए-मीलाद है, जश्न-ए-मीलाद है

सादिक़ुल-अमीन ! मरहबा मरहबा !सिराजु-स्सालिक़ीन ! मरहबा मरहबा !मुरादुल-मुस्ताक़ीन ! मरहबा मरहबा !राहतुल-'आशिक़ीन ! मरहबा मरहबा !रहमतुल-लिल-'आलमीन ! मरहबा मरहबा !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।