उर्दू शायरी · ग़ज़ल

yun apni pyas ki KHud hi kahani likh rahe the hum

यूँ अपनी प्यास की ख़ुद ही कहानी लिख रहे थे हम

یوں اپنی پیاس کی خود ہی کہانی لکھ رہے تھے ہم

शायर: Varun Anand4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

यूँ अपनी प्यास की ख़ुद ही कहानी लिख रहे थे हम
सुलगती रेत पे उँगली से पानी लिख रहे थे हम

मियाँ बस मौत ही सच है वहाँ ये लिख गया कोई
जहाँ पर ज़िंदगानी ज़िंदगानी लिख रहे थे हम

मिले तुझ से तो दुनिया को सुहानी लिख दिया हम ने
वगर्ना कब से उस को बे-मआ'नी लिख रहे थे हम

हमीं पे गिर पड़ी कल रात वो दीवार रो रो कर
कि जिस पे अपने माज़ी की कहानी लिख रहे थे हम