उर्दू शायरी · ग़ज़ल

duniya mein jo miThe dariya hote hain

दुनिया में जो मीठे दरिया होते हैं

دنیا میں جو میٹھے دریا ہوتے ہیں

शायर: Varun Anand7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दुनिया में जो मीठे दरिया होते हैं
वो सब उस के जूठे दरिया होते हैं

बाहर से जो बहते दरिया होते हैं
अन्दर से वो प्यासे दरिया होते हैं

रोने वाले तुझ को इतना इल्म भी है
इक आँसू में कितने दरिया होते हैं

बारिश की बूंदों ने हम को समझाया
कुछ क़तरों में कैसे दरिया होते हैं

अपनी आँखें धोता है वो दरिया में
अब समझा क्यों नीले दरिया होते हैं

उस गाँव से पूछो क़तरे की क़ीमत
जिस गाँव में सूखे दरिया होते हैं

उस की आँख से निकले आँसू हैं वो सब
रस्ते से जो भटके दरिया होते हैं