उर्दू शायरी · ग़ज़ल

uske gulab uske chand jis ki bhi qismat mein hain

उस के गुलाब उस के चाँद जिस की भी क़िस्मत में हैं

اس کے گلاب اس کے چاند جس کی بھی قسمت میں ہیں

शायर: Zafar Iqbal7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उस के गुलाब उस के चाँद जिस की भी क़िस्मत में हैं
आप ज़फ़र किस लिए इतनी मुसीबत में हैं

लाख सही बे-ख़बर सारी ख़बर है उसे
हम पे गुज़रती है क्या कौन-सी हालत में हैं

उस की मज़म्मत में हैं यूँ तो बयानात-ए-दिल
सारी दलीलें मगर उस की हिमायत में हैं

हम से मिला भी नहीं जो कहीं था भी नहीं
उस के लिए हैं उदास और हक़ीक़त में हैं

नग़्मा-ए-नफ़रत है क्यों सारी फ़ज़ा मैं रवाँ
उन से ज़रा पूछना वो जो मोहब्बत में हैं

मेरे सबब से हुई क़द्र-शनासी तो कुछ
फ़ाएदा कुछ तो हुआ कुछ तो सुहूलत में हैं

उस ने उड़ा भी दिये ग़म के ग़ुबारे 'ज़फ़र'
मैं ये समझता रहा उस की अमानत में हैं