उर्दू शायरी · ग़ज़ल

uske bose ke baad kya hoga

उस के बोसे के बा'द क्या होगा

اس کے بوسے کے بعد کیا ہوگا

शायर: Yash Trivedi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उस के बोसे के बा'द क्या होगा
पास आने के बा'द क्या होगा

आप ही के तो ख़्वाब देखेंगे
और सोने के बा'द क्या होगा

जान-ए-जानाँ तुम्हारे क़दमों पर
जान जाने के बा'द क्या होगा

उस का होने में हम ने सोचा नहीं
उस का होने के बा'द क्या होगा

जान जाने के बा'द देखेंगे
जान जाने के बा'द क्या होगा