उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aap se dilruba mohabbat hai

आप से दिलरुबा मोहब्बत है

آپ سے دل ربا محبت ہے

शायर: Yash Trivedi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आप से दिलरुबा मोहब्बत है
और बे-इंतिहा मोहब्बत है

तुम ने सब कुछ तो कर के देख लिया
अब मिरा मशवरा मोहब्बत है

पहले पहले तो ऐसा लगता था
नाम भी आप का मोहब्बत है

मेरे सीने पर अपनी उँगली से
उस ने फिर लिख दिया मोहब्बत है

और फिर एक दिन अचानक ही
उस ने 'यश' कह दिया मोहब्बत है