उर्दू शायरी · ग़ज़ल

phir kisi se hai mohabbat aapko

फिर किसी से है मोहब्बत आप को

پھر کسی سے ہے محبت آپ کو

शायर: Yash Trivedi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

फिर किसी से है मोहब्बत आप को
जाने कब होगी नदामत आप को

प्यार के पर्चे का था पहला सवाल
याद है पहली मोहब्बत आप को

जाइए रख लेंगे हम अपना ख़याल
बे-सबब दे दी थी ज़हमत आप को

मैं न कहता था कि पड़ ही जाएगी
एक दिन ख़ुद की ज़रूरत आप को

इक वली ने ये दु'आ दी ख़्वाब में
'यश' ख़ुदा रक्खे सलामत आप को